CO अंचलाधिकारी गोराडीह एवं BDOप्रखंड विकास पदाधिकारी गोराडीह को CPI भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के द्वारा 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सोपते हुए
(1) भोजन वस्त्र चिकित्सक दवाई सामुदायिक सामुदायिक किचन की व्यवस्था हो
(2) गोराडीह प्रखंड के तमाम लोगों को 6000 हजार रुपया आपदा सहायता राशि योजना से दिया जाय
(3) गोराडीह प्रखंड के पशुपालकों को पशु चारा की व्यवस्था शीघ्र हो
(4) गोराडीह प्रखंड के तमाम किसानों को फसल क्षतिपूर्ति का लाभ सभी किसानों को दिया जाय इसमें धांधली पर रोक लगायी जाय
(5) गोराडीह प्रखंड को महामारी से बचाया जाए इसके लिए ब्लीचिंग पाउडर बाढ़ के पानी निकलने बाढ़ सभी घरों में गली में नाली में छिड़काव किया जाय
(6) गोराडीह प्रखंड के तमाम बाढ़ पीड़ित परिवार को 1 क्विंटल अनाज प्रति परिवार को दिया जाय
(7) गोराडीह प्रखंड में बाढ़ के पानी से या भूखे पशुओं की मृत्यु पर सरकारी मुआवजा पशुपालकों को शीघ्र दिया जाय
(8) गोराडीह प्रखंड के ग्रामीण सड़कों की मरम्मती जो बाढ़ से टूट गई शीघ्र मरम्मती किया जाय
(9) सभी गरीबों को राशन कार्ड शीघ्र दिया जाए
(10) सभी प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को जिन्हें द्वितीय किस्त एवं अंतिम भुगतान नहीं हुआ उन्हें तुरंत भुगतान किया जाए। साथ ही भाकपा अंचल गोराडीह के प्रभारी सह Aiyf ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन बिहार राज्य अध्यक्ष युवा नेता कॉमरेड संजीत सुमन ने कहा कि गोराडीह प्रखंड में आम जनता बाढ़ से पीड़ित हुआ है सरकार द्वारा देय सभी सुविधा उपलब्ध नहीं करवाता है लाभ देने में पक्षपात पूर्ण नीति करता है तो इसके खिलाफ CPI भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गोराडीह अंचल इकाई जनता को साथ लेकर जन आंदोलन करेगी
प्रतिनिधिमंडल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल कमेटी गोराडीह
(1)संजीत सुमन प्रभारी ,CPI सह Aiyf राज्य अध्यक्ष बिहार
(2) सलमान सिद्दीकी अंचल मंत्री CPI गोराडीह सह Aiyf राज्य कार्यकारिणी सदस्य बिहार
(3) रूपेश कुमार राज Aiyf जिला सचिव भागलपुर
(4) खगेश्वर दास पूर्व अंचल मंत्री Cpi गोराडीह
ह०
सलमान सिद्दीकी अंचल मंत्री Cpi गोराडीह
0 Comments